फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में स्कूली बच्चों ने घेरी डीईओ की गाड़ी, रोड जाम कर की नारेबाजी

Naveen Updated Thu, 14 May 2026 03:18 PM IST

हिसार व नलवा विधायक के अनुरोध पर गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में शिफ्ट का समय बदलने के बाद बुधवार को विद्यार्थियों ने बुधवार को स्कूल गेट के बाहर रोड जाम जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने स्कूल में पहुंचे जिला शिक्षा अधिकारी की गाड़ी का घेराव किया। दोपहर एक से दो बजे तक सड़क पर खड़े होकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि कुछ लोगों के राजनीतिक दबाव के चलते विद्यार्थियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। विद्यार्थियों से पूछे बिना ही उनका समय बदला गया है। नौंवी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थी कोचिंग भी जाते हैं। जिसमें कोचिंग का समय शाम का होता है। अगर शाम के समय उनका स्कूल लगेगा तो वह कोचिंग नहीं जा पाएंगे। अधिकतर विद्यार्थियों ने कोचिंग की पूरे साल की फीस भरी हुई है। विद्यार्थियों ने बताया कि पिछले तीन दिन से लगातार विरोध कर रहे हैं। शिक्षकाें की ओर से उनकी बात सुनने की बजाए उन्हें टकराया जा रहा है। वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी स्कूल परिसर पहुंचे ताे उन्होंने डीईओ की गाड़ी का घेराव कर विरोध जताया है। उनकी समस्या का समाधान नहीं किया तो मेन रोड को जाम करेंगे। विद्यार्थियों ने कहा कि हरियाणा विद्यालय निदेशक की ओर से दोहरी पारी के सभी स्कूलों में सुबह की पारी में सीनियर तथा शाम की पारी में प्राइमरी का स्कूल लगता है। यहां शिक्षा विभाग के अधिकारी राजनीतिक दबाव में नियमों को तोड़ रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें