फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: ई-रिक्शा को फॉर्च्यूनर ने मारी टक्कर, सामने आया सीसीटीवी फुटेज

शहर के दिल्ली रोड पर मंगलवार सुबह एक फॉर्च्यूनर ने ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ई रिक्शा एक स्कूटी से टकराने के बाद पलट गई। इस हादसे ई रिक्शा चालक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद गाड़ी चालक गाड़ी सहित मौके से भाग गया। इस हादसे की सीसीटीवी वीडियो फुटेज अब सामने आया है। यह वीडियो वायरल भी हुआ है। मिल गेट एरिया स्थित शिव नगर निवासी मनोज (40) ई रिक्शा चलाता है। मंगलवार सुबह उसने शिव नगर एक सवारी को बैठाया। उसे पड़ाव चौक उतरना था। इसके बाद उसने बस अड्डे से दो सवारियां लीं, उन्हें अर्बन एस्टेट जाना था। करीब साढ़े 7 बजे जैसे ही ई रिक्शा कृष्णा नगर मोड़ के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही एक फॉर्च्यूनर ने ई रिक्शा को पीछे से टक्कर मारी। इसके बाद ई रिक्शा कृष्णा नगर मोड़ पर खड़ी एक स्कूटी से जा टकराई और पलट गई। टक्कर लगते ही फॉर्च्यूनर चालक गाड़ी सहित मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने ई रिक्शा को उठाया। इस दौरान चालक सहित दो घायलों को जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने चालक मनोज को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल हुए दो अन्य लोग निजी अस्पताल में पहुंचे। पार्षद मनोहर लाल ने बताया कि मनोज के 5 भाई हैं। वह शादीशुदा था और उसके 3 बच्चे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें