फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में रिटायर्ड फौजी बोले- हम हर एक मोर्चे पर जाकर सेना का साथ देने को तैयार

नवीन दलाल Updated Wed, 07 May 2025 01:58 PM IST

कारगिल युद्ध का हिस्सा रहे पूर्व सैनिक विनोद फौजी ने कहा कि मैं फिर से देश के लिए लड़ने को तैयार हूं। कारगिल युद्ध की यादें आज भी मेरे जहन में ताजा है। जब भी सेना का आदेश आएगा मैं बार्डर पर मिलूंगा। पूर्व सैनिक विनोद फाैजी ने कहा कि कारगिल में हमारी सेना ने टाइगर हिल पर कब्जा लिया था। इसी चोटी पर पाकिस्तानी सेना को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा था। हमने जब टाइगर हिल पर कब्जा लिया तो जवानों में बहुत जोश था। पाकिस्तान की सेना सोई पड़ी थी, हमने उन पर फायर खोले। कुछ ही देर में पाकिस्तान सैनिकों की लाशों को ढेर लग गए थे। पूर्व सैनिक फकीरचंद ने बताया कि वह वर्ष 1971 भारत- पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना का हिस्सा थे। उस समय भारतीय सेना ने बहुत पराक्रम दिखाया था। पाकिस्तान की सेना को पूरी तरह से घेर लेते थे। पाकिस्तानी डर के मारे सरेंडर कर रहे थे। हम रात रात भर पैदल चलकर दुश्मन के ठिकानों में पहुंचते थे। उस एरिया में धान की काफी खेती होती थी, हम पानी से भरे धान के खेत से कई कई किलोमीटर पैदल जाते थे। पूर्व सैनिक चरण सिंह मलिक ने कहा कि हम देश की सेनाओं के साथ हैं। जहां हमें भेजा जाएगा हम युद्ध के मैदान में डटे रहने को तैयार हैं। पूर्व सैनिकों ने कहा कि भारतीय सेना सही समय पर सही जवाब दिया है। हमने पाकिस्तान के निर्दोष लोगों को नहीं मारा। पाक में छिपे आतंकियों पर कार्रवाई की गई है। आतंकवादियों को उन्हीं की भाषा में कड़ा जवाब देने की जरूरत है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि भारत सरकार ने सेना को खुली छूट देकर उनका हौसला बढ़ाने का काम किया है। हमारी सेनाएं हर एक हमले का जवाब देने में पूरी तरह से सक्षम हैं। हमारे करोड़ों पूर्व सैनिक सेना के एक बुलावे पर बॉर्डर पहुंच जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें