फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में निगम के अनुबंधित कर्मचारियों का धरना पांचवें दिन भी जारी

Naveen Updated Tue, 26 May 2026 03:36 PM IST

बिजली निगम के अनुबंधित कर्मचारियों का बिजली निगम के खिलाफ एसडीओ ऑफिस के सामने पांचवें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी है। कर्मचारियों का आरोप है कि निगम अपनी मनमानी और मेडिकल रूप से अनफिट कर्मचारियों से जबरन काम कराने के विरोध में धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी उनकी शिकायतों को लगातार अनसुना कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में बढ़ती बिजली मांग के बीच हड़ताल पर बैठे अनुबंधित कर्मचारियों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि हड़ताल जल्द समाप्त नहीं हुई तो बिजली व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। उपभोक्ताओं को कटौती या तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। धरने पर बैठे कर्मचारियों ने साफ कहा कि मेडिकल रूप से अनफिट कर्मचारियों का तबादला किया जाए या उन्हें फील्ड ड्यूटी से राहत दी जाए। धरने पर बैठे नरेंद्र व जिला सचिव विकास बेनीवाल कर्मचारियों ने कहा कि डॉक्टरों द्वारा गंभीर रूप से अस्वस्थ और मेडिकल अनफिट घोषित किए गए एचकेआरएन कर्मचारियों को भी कड़ी धूप और जोखिम भरे फील्ड कार्य करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। कर्मचारियों ने मांग की कि मेडिकल अनफिट कर्मचारियों से जबरदस्ती फील्ड ड्यूटी न करवाई जाए और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। वहीं बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता सुरिंदर मेहरा ने बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली का लोड लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में विभाग द्वारा सभी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। ताकि बिजली व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी को किसी प्रकार की दिक्कत है, तो विभाग उसकी समस्या का जल्द समाधान करने का प्रयास करेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें