फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: नगर निगम कार्यालय में ढोल बजाकर खोली भ्रष्टाचार की पोल

शाहिल शर्मा Updated Thu, 07 Aug 2025 08:59 PM IST

नगर निगम कार्यालय में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने निगम की बिल्डिंग व प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इसकी जांच करवाने की मांग की। साथ ही उन्होंने शपथ पत्र भी सौंपे और कहा कि अगर भ्रष्टाचार के आरोप झूठे मिले तो हमारे खिलाफ कार्रवाई की जाए। दोपहर 12 बजे सामाजिक कार्यकर्ता राजीव सरदाना, राजेंद्र यादव आदि ढोल लेकर नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर ढोल बजाकर प्रदर्शन किया। साथ ही अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके बाद वह निगम कार्यालय के अंदर दाखिल हुए और पूरे निगम कार्यालय में घूम-घूमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी प्रॉपर्टी टैक्स शाखा और भवन शाखा में भी गए। वह निगमायुक्त के कार्यालय के आगे गए और यहां ज्ञापन सौंपने के लिए वहां तैनात कर्मचारियों से बातचीत की। कर्मचारियों ने बताया कि निगमायुक्त अपने कार्यालय में नहीं है। इसके बाद प्रदर्शनकारी मेयर कार्यालय में पहुंचे। यहां उन्होंने मेयर प्रवीण पोपली को भ्रष्टाचार के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं ने निगम में एक्सपर्ट के पद पर तैनात एक कर्मचारी के खिलाफ जांच करवाने की मांग की। साथ ही यह भी कहा कि वह कितने समय में यह जांच करवा देंग। इस पर मेयर ने कहा कि वह जांच के लिए आज ही निगमायुक्त को एक पत्र लिख देंगे। हालांकि वह जांच में कितना समय लगेगा, इस बारे में अभी बता नहीं सकते।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें