फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में यात्रियों को नहीं मिले बसें, भटकते रहे

नवीन दलाल Updated Sun, 13 Jul 2025 02:12 PM IST

भिवानी में रविवार को हुए राज्य स्तरीय महाराजा गुरु दक्ष प्रजापति जयंती कार्यक्रम में हिसार डिपो की बसें भेजने पर रविवार को यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियाें को लोकल से लेकर लंबे रूटों पर बसों की सुविधा नहीं मिली। दिनभर यात्री भटकते रहे। सबसे ज्यादा तोशाम, मिंगनीखेड़ा, आदमपुर, घुडसाल, काबरेल, सीसवाला, खारिया डोभी, लितानी, उकलाना, दुर्जनपुर, भूना, स्याहड़वा आदि रूटों पर बसों को लेकर परेशानी झेलनी पड़ी। लंबे रूट की गिनी-चुनी ही बसें बूथ पर लगी हुई थी। सबसे ज्यादा यात्रियों को ग्रामीण रूटों पर परेशानी उठानी पड़ी। काफी यात्रियों ने निजी वाहनों का सहारा लिया। वहीं, रोडवेज की ओर से शनिवार को दोपहर बाद से हिसार डिपो की बसों को रवाना कर दिया गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें