फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता काआयोजन, आंचल पूनिया ने रेशमा कौर को हराया

गंगवा के मनजीत लोहान बॉक्सिंग क्लब में आयोजित तीसरी सब जूनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई , नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 600 मुक्केबाजों ने पंजीकरण कराया है। पहले दिन लीग मुकाबले कराए गए। इस मौके पर मुख्य अतिथि कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि युवाओं के लिए खेल में बेहतर करिअर है। हर एक युवा को कोई न कोई गेम में हिस्सा जरूर लेना चाहिए। पहले दिन हुए मुकाबलों में हिसार की आंचल पूनिया ने सिरसा की रेशमा कौर को हराया। पहले दिन हुए मुकाबलों में सब जूनियर केटेगरी में 33 से 35 किलोग्राम भारवर्ग में यमुनानगर की की राम भतेरी ने करनाल की सिद्ध कौर को हराया। इसी भारवर्ग में साई की दीक्षा ने झज्जर की सोनम को हराया। 35 से 37 किलोग्राम भारवर्ग में सोनीपत की चेतना ने पंचकूला की मन्नत को हराया। रोहतक की खुशी ने जींद की यंशु को हराया। कुरूक्षेत्र की रीतिका ने सोनीपत की साक्षी को पराजित किया। पंचकूला की खुशी अहलावत ने भिवानी की वाशु को हराया। सोनीपत की वरवाल ने साई सेंटर की भूमिका को हराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें