सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार सुबह एचएयू में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं से लेकर खिलाड़ियों ने दौड़ लगाकर एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा पहुंचे। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का रवाना किया। उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, मेयर प्रवीण पोपली भी मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले हरियाणवी कलाकार विकास सातरोडिया ने अपनी प्रस्तुति दी। उसके बाद एचएयू में लुवास के वीसी कार्यालय के पास से दौड़ शुरू हुई और एचएयू के गेट नंबर-4 से होते हुए महाबीर स्टेडियम पहुंची। यहां खिलाड़ियों को रिफ्रेसमेंट दी गई। कार्यक्रम में प्रशासन, शिक्षा विभाग और खेल विभाग के अधिकारियों के अलावा खिलाड़ी और स्कूलों से बच्चे पहुंचे।