फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएयू में हुई एल्यूमनाई मीट में पहुंचे नागालैंड के कृषि मंत्री

शाहिल शर्मा Updated Tue, 17 Feb 2026 04:41 PM IST

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में कृषि महाविद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों 1977-81 बैच ने पचास वर्षों की स्वर्णिम दोस्ती पूर्ण होने पर मंगलवार को गोल्डन जुबली-एल्यूमनाई मीट का आयोजन किया। पूर्व छात्रों ने इस मौके पर पौधरोपण, सांस्कृतिक एवं संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पुराने दोस्त मिले तो एक दूसरे से गले मिलकर खूब खिलखिलाए। कॉलेज के किस्सों को याद एक कॉलेज वाली मस्ती भी की। अपनी पुरानी कक्षाओं में बैठ कर एक बार से छात्र जीवन के उन्हें बेशकीमती लम्हों को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नागालैंड के कृषि मंत्री म्हथुंग यंथन, पद्मश्री बख्शी राम, कृषि निदेशक के रूप में नियुक्त नागालैंड की पहली महिला रोंगसेनिनला ऐयर, सरस्वती शुगर मिल्स यमुनानगर के सीईओ सुनील कुमार सचदेवा, रिटायर्ड डीन कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर अशोक कुमार छाबड़ा, रिटायर्ड डायरेक्टर शुगरकेन ब्रीडिंग इंस्टीट्यूट कोयंबटूर तमिलनाडु नरेश दुग्गल, रिटायर्ड काउंटी मैनेजर इंटीग्रेटेड पेस्ट मैनेजमेंट काउंटी ऑफ सांता क्लारा कैलिफोर्निया,यूएसए सहित अन्य पूर्व छात्र शामिल हुए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें