फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: हरियाणा सीनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Sat, 09 Aug 2025 09:56 PM IST

दक्षिणा हरियाणा बिजली वितरण निगम में आयोजित की जा रही 58वीं योनेक्स सनराइज हरियाणा राज्य सीनियर एवं जूनियर (अंडर-19) बैडमिंटन चैंपियनशिप-2025 के तीसरे दिन क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें अंडर 19 के अलावा सीनियर खिलाड़ियों के मैच कराए गए। रविवार को सेमीफाइनल तथा फाइनल मैच खेले जाएंगे। रविवार शाम पुरस्कार वितरण समारोह होगा। हिसार जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ. कमल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में 22 जिलों के 500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता चार दिन चलेगी । इसमें विजेता खिलाड़ियों का रैंक के आधार पर नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयन होगा।बैडमिंटन के मुकाबलों में खिलाड़ी अपने पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर रविंद्र बेनीवाल, अनिल शर्मा, शैलेंद्र गौड़, सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार वह अन्य सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें