फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: भाजपा ने पहले ही साल में पूरा किया लाडो लक्ष्मी का संकल्प: मंत्री रणबीर गंगवा

शाहिल शर्मा Updated Mon, 24 Nov 2025 12:44 PM IST

मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि भाजपा जो वादा करती है उसे निभाती है। हम वादा नहीं संकल्प करते हैं। विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100-2100 रुपये देने का संकल्प किया था। एक साल से पहले हमने उसे पूरा किया। सीएम नायब सिंह सैनी की सरकार पहले ही साल में 50 प्रतिशत संकल्प पूरे कर चुकी है। हिमाचल में बनी कांग्रेस सरकार ने आज तक अपना वादा पूरा नहीं किया। बरवाला नगरपालिका को नगर परिषद का दर्जा दिलाने व क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के लिए गणमान्य लोगों की ओर से आयोजित भव्य नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही। लोकनिर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि विकास उनके लिए हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता रहा है और हमेशा रहेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित जनसेवा के मॉडल पर काम कर रही है। सरकार ने सडक़, पेयजल, सीवरेज, स्वास्थ्य और शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार किए हैं। जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की दिशा में बड़े स्तर पर कार्य हुए हैं। युवा रोजगार, किसानों की सहायता, महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ भी लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बरवाला सहित पूरे क्षेत्र में सडक़ निर्माण, पेयजल सप्लाई, स्कूलों के उन्नयन, स्वास्थ्य केंद्रों की मजबूती और अन्य विकास परियोजनाओं को तेज गति से पूरा किया जा रहा है। कई सडक़ परियोजनाएं प्रगति पर हैं, नए नलकूप लगाए जा रहे हैं, पेयजल पाइपलाइन बदली जा रही है और ग्रामीण इलाकों में जलभराव की समस्या दूर करने के लिए विशेष योजनाएं लागू की गई हैं। स्कूलों को नए कमरे, विज्ञान लैब और खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति से मरीजों को राहत मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में विकास की यह रफ्तार और भी तेज होगी और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन रमेश बैटरी वाला, मार्केट कमेटी चेयरमैन प्रवीण सैनी, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, रणधीर सिंह धीरू आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें