फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल का हिसार में उसके पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

नवीन दलाल Updated Sun, 23 Mar 2025 01:33 PM IST

माटी कला बोर्ड के चेयरमैन ईश्वर मालवाल का रविवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार को रोहतक जिले के लाखन माजरा में एक सड़क हादसे में उनकी दुखद मृत्यु हो गई थी। ईश्वर मालवाल किसी निजी कार्य से लाखन माजरा की ओर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। वर्ष 2023 में उन्हें माटी कला बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया था और वे इस पद पर रहते हुए माटी शिल्पकारों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे थे। ईश्वर मालवाल हिसार के मॉडल टाउन एक्सटेंशन में रहते थे और हरियाणा के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा के करीबी माने जाते थे। गंगवा ने ही उनकी माटी कला बोर्ड के चेयरमैन पद पर नियुक्ति में अहम भूमिका निभाई थी। वर्ष 2024 के विधानसभा चुनावों में बरवाला सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे थे और भाजपा प्रत्याशी रणबीर गंगवा के प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। उनके अंतिम संस्कार में मंत्री रणबीर गंगवा सहित कई राजनीतिक हस्तियां, सामाजिक नेता और समर्थक शामिल हुए। सभी ने उनके निधन को राजनीति और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें