फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता दीदी चुनाव में हार को देख कर चुनाव आयोग, ईडी, सीबीआई पर सवाल उठा रही : अर्णव चेटर्जी

नवीन दलाल Updated Sat, 07 Feb 2026 03:56 PM IST

भारतीय जनता मजदूर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्णव चेटर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता दीदी मीडिया की सुर्खियों में रहने के लिए कभी चुनाव आयोग, कभी ईडी तो कभी सीबीआई पर सवाल उठाती हैं। जब ममता बनर्जी सत्ता में नहीं थी तब खुद बंगाल में घुसपैठ का मुद्दा उठाती थी। अब घुसपैठियों का समर्थन कर रही हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हार देखकर वो पूरी तरह से बौखला चुकी हैं। भारतीय जनता मजदूर सेल के हिसार जिला स्तरीय कार्यक्रम में पहुंचे सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अर्णव चेटर्जी ने कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरु कर दी है। देश भर से भाजपा कार्यकर्ता बंगाल पहुंच रहे हैं। हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड , यूपी सहित उत्तर भारत के सैंकडों पदाधिकारियों को पश्चिम बंगाल भेजा जा रहा है।हरियाणा से मजदूर सेल के 30 कार्यकर्ताओं की डयूटी वहां लगाई जा चुकी है। एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि चुनाव आयोग पूरी निष्पक्षता के साथ काम करता है। बार बार चुनाव हारने वाले लोगों के पास कोई बहाना नहीं है तो वह चुनाव आयोग को ही निशाना बना रहे हैं। ईवीएम भाजपा के समय नहीं आई हैं। ईवीएम से चुनाव तो कांग्रेस के कार्यकाल में शुरु हुआ था। मनरेगा को लेकर देश में भ्रम फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मजदूरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा में मार्च 2026 से अभियान चलाया जाएगा। हमारे कार्यकर्ता घर घर जाकर श्रमिकों को योजनाओं के बारे बताएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें