फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हाईवे के बीच से जेसीबी ने हटाई प्रतिमा

शाहिल शर्मा Updated Thu, 11 Sep 2025 12:34 PM IST

गांव आर्यनगर में हिसार बालसमंद मार्ग के पातन मोड़ पर फोरलेन स्टेट हाईवे पर चौराहे पर कुम्भाराम की प्रतिमा को जिला प्रशासन ने हटवा दिया है। परिजनों ने कुम्भाराम को आज़ाद हिन्द फौज का सिपाही बताया जबकि ग्रामीणों का कहना है कि वे कोई आज़ाद हिन्द के सिपाही नहीं थे। ग्रामीणों के विरोध पर जिला प्रशासन ने पुलिस दल-बल के साथ आज इस प्रतिमा को हटवा दिया। हाल फ़िलहाल में निर्माणाधीन बाईपास से हिंदवान मोड़ तक के फोरलेन रास्ते पर आर्यनगर में पातन मोड़ के नजदीक चौराहे पर आर्यनगर के एक परिवार ने कुम्भाराम की प्रतिमा लगवाई। परिजनों के अनुसार कागजी कार्रवाई पूरी करके इस प्रतिमा को लगवाया गया था। बाद में ग्रामीणों ने इसका विरोध जताया और बताया कि कुम्भाराम आज़ाद हिन्द फौज के सिपाही नहीं थे। बिजली निगम के ड्यूटी मजिस्ट्रेट संजय सांगवान की उपस्थिति में बुधवार को इस प्रतिमा को हटवा दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें