डिस्ट्रिक्ट फुटबाल एसोसिएशन हिसार के तत्वाधान में रविवार से जाट कॉलेज में दो दिवसीय अंडर-14 सब जूनियर जिला स्तरीय (बॉयज ) फुटबाल चैंपियनशिप शुरू हुई। दो दिवसीय इस चैंपियनशिप में जिले की 12 टीम भाग ले रही है। संघ के अध्यक्ष महावीर गोयल डाटा व सचिव संदीप सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में केवल जिला हिसार के खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। जिनकी आयु 01 जनवरी 2010 के बाद की है। टूर्नामेंट के प्रवक्ता प्रवीण राजोरिया ने बताया कि हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। विजेता टीम को ट्रॉफी व मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जायेगा।