फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: कांग्रेस का हरियाणा में पतन निश्चित, अगले चुनाव में इनेलो-बीजेपी में ही होगा मुकाबाल : उमेद लोहान

शाहिल शर्मा Updated Tue, 13 Jan 2026 07:28 PM IST

इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान ने कहा कि हरियाणा में भाजपा को जिताने में कांग्रेस के बड़े नेताओं का हाथ शामिल था। चौ. अभय सिंह चौटाला और इंडियन नेशनल लोकदल हमेशा से इस बात को कहती आ रही है, अब कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने ही बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस करके इस बात की पुष्टि कर दी है। प्रदेश में कांग्रेस को हराने और बीजेपी की सरकार बनाने में कांग्रेस के बड़े नेताओं ने अपनी भूमिका निभाई। हिसार में एक होटल में मीडिया से बातचीत में उमेद लोहान ने कहा कि कांग्रेस के ओबीसी के नेशनल को ऑर्डिनेटर रामनिवास घोड़ेला, फतेहाबाद जिले के सीनियर नेता प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ,धर्मवीर गोयत ने बरवाला में आयोजित कार्यक्रम में अपनी हार का ठीकरा कांग्रेस के बड़े नेताओं पर फोड़ा है। यह तीनों पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी रहे हैं। रामनिवास घोड़ेला ने कहा कि ‘100 कुतों ने मिलकर शेर को हरा दिया।’ प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने यहां ‘हर शाख पर उल्लू बैठा है’ की बात कहकर अपनी पार्टी में ही विभीषण होने की बात का इशारा किया है। हिसार से उम्मीदवार रामनिवास राड़ा ने भी कांग्रेसियों पर उनका साथ नहीं देने के आरोप लगाए थे। नारनौंद के विधायक जस्सी पेटवाड़ पर भी प्रहार करते हुए कहा कि वे विपक्ष की भूमिका निभाने की बजाय भाजपा को खुश करने में लगे हुए हैं। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के सम्मान समारोह के दौरान जिस प्रकार से उनके आवास पर बीजेपी नेताओं का जमघट लगा था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें