एचकेआरएन संघ इकाई हिसार से जुड़े सदस्यों ने वन रक्षक, पश्चिमी परिमंडल कार्यालय के सामने सेवा बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सौंपे गए ज्ञापन में मांग की कि हटाए गए सभी एच.के.आर.एन.कर्मचारियों को वापिस सेवा में बनाए रखा जाए। सुनील, संदीप, ललित, विकास, गुलाब, सचिन आदि ने बताया कि हम सभी एच.के.आर.एन.कर्मचारी संघ हरियाणा जिला इकाई से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि वे सभी एच.के.आर.एन.के तहत अनुबंध आधार पर कार्यरत थे। 31 मार्च को अनुबंध समाप्त होने पर उन सभी को कार्य से मुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। जिसकी पालना में समस्त वन मंडल अधिकाकारियों के विभिन्न पत्रों के तहत सभी कर्मचारियों को कार्यमुक्त कर दिया गया है।