फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के शिखरवीर प्रविन्त ने माउंट एल्ब्रुस पर फहराया देश का तिरंगा

नवीन दलाल Updated Sat, 06 Sep 2025 11:47 AM IST

गांव की मिट्टी में पले-बढ़े, कठिन परिस्थितियों से जूझकर आगे बढ़े और हर चुनौती को जीतने का हौसला रखने वाले शिखरवीर प्रविन्त कुमार ने एक और इतिहास रच दिया। शुक्रवार को उन्होंने रूस की सबसे ऊंची और यूरोप महाद्वीप की सर्वोच्च चोटी माउंट एल्ब्रुस (5642 मीटर) पर भारत का तिरंगा फहराया। यह उनके महत्वाकांक्षी 7 समिट्स मिशन का हिस्सा है। जिसके तहत सातों महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों को फतह करने का संकल्प लिए हुए हैं। 20 डिग्री तापमान, बर्फीले तूफान और तेज हवाओं के बीच जब प्रविन्त शिखर पर पहुंचे तो उनके हाथों में लहराता तिरंगा था और होंठों पर उद्घोष जय श्रीराम। इस क्षण ने न सिर्फ हरियाणा बल्कि पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया। उन्होंने करीब 1 घंटे तक माउंट एल्ब्रुस की चोटी पर तिरंगा फहराया और भारत माता की जय के साथ प्रभु श्रीराम के जयकारे से वातावरण गुंजा दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें