फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

97 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार के पहलवान राहुल पानू ने जीता सोना, आज प्रतियोगिता का अंतिम दिन

हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से एचएयू में चल रही राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में बुधवार को रोचक मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता का मुख्यातिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के बेटे संजीव गंगवा और जिला शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया पहुंचे। प्रतियोगिता में लड़कियों में 53 किलोग्राम भारवर्ग में फ्री स्टाइल में रोहतक की मुस्कान ने स्वर्ण, फतेहाबाद की रीतिका ने रजत, पानीपत की दीक्षा और सोनीपत की अंजू ने कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार 59 किलोग्राम भारवर्ग में पलवल की अंजलि कुंडू ने स्वर्ण, पानीपत की तमन्ना ने रजत, सोनीपत की हिमांशी और यमुनानगर की रेंची ने कांस्य पदक हासिल किया है। 68 किलोग्राम भारवर्ग में रोहतक की कीर्ति ने स्वर्ण, गुरुग्राम की हंसिका हुड्डा ने रजत, पानीपत से अंशु और झज्जर से मुस्कान ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। लड़कों में ग्रीको रोमन में 60 किलोग्राम भारवर्ग में झज्जर के साहिल ने स्वर्ण, जींद के प्रदीप ने रजत, हिसार के मंदीप और चरखीदादरी के राहुल ने कांस्य पदक हासिल किया है। 72 किलोग्राम भारवर्ग में झज्जर के सचिन ने स्वर्ण, कैथल के राजबीर ने रजत, सोनीपत के अक्षय कुमार और चरखीदादरी के अंकेश ने कांस्य पदक हासिल किया है। 81 किलोग्राम भारवर्ग में सोनीपत के सागर ने स्वर्ण, चरखीदादरी के पवन ने रजत, रोहतक के हैप्पी और सोनीपत के मोहित ने कांस्य, 97 किलोग्राम भारवर्ग में हिसार के राहुल पानू ने स्वर्ण, भिवानी के रामबीर ने रजत, चरखीदादरी के अंकित और सोनीपत के अक्षित ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी प्रकार 68 किलोग्राम भारवर्ग में फ्री स्टाइल में जींद के अजय ने स्वर्ण, फरीदाबाद के पुष्प ने रजत, नूंह के दीपक और पानीपत के सागर ने कांस्य पदक पर कब्जा किया है। 79 किलोग्राम भारवर्ग में झज्जर के अमन ने स्वर्ण, हिसार के हैप्पी ने रजत, अंबाला के विजय और नूंह के सागर दलाल ने कांस्य पदक जीता है। 125 किलोग्राम भारवर्ग में भिवानी के सिद्वार्थ ने स्वर्ण, पानीपत के जतिन ने रजत, कैथल के दीपक और चरखीदादरी के उत्तम ने कांस्य पदक हासिल किया है। इस मौके पर कंपीटिशन डायरेक्टर संजय मलिक, हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन के सह सचिव रविंद्र पानू आदि मौजूद रहे। आज इन भारवर्ग में होंगे मुकाबले ग्रीको रोमन: 67 किलोग्राम भारवर्ग, 77 किलोग्राम और 82 किलोग्राम फ्री स्टाइल: 61 किलोग्राम भारवर्ग, 74 किलोग्राम और 92 किलोग्राम महिला खिलाड़ी में फ्री स्टाइल: 57 किलोग्राम भारवर्ग, 62 किलोग्राम, 65 किलोग्राम और 72 किलाेग्राम

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें