फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार मेयर ने खुलेआम मंत्री के सामने अधिकारियों को लताड़ा, बोले- 20 बार फोन किया, फिर भी काम नहीं होता

लघु सचिवालय में शुक्रवार को हुई जनपरिवाद समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की बैठक में उस समय हंगामा सा माहौल बन गया जब हिसार के मेयर प्रवीण पोपली खुद फरियादी बनकर खड़े हो गए और हरियाणा के पंचायत विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार के सामने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर जमकर बरसे।मेयर ने बेबसी भरे लहजे में कहा, “मंत्री जी, बहुत बुरा हाल है। अधिकारी सिर्फ बातें करते हैं, काम कभी नहीं करते। कमेटी के प्रस्ताव का हवाला देकर टाल देते हैं। 20-20 बार फोन करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं। हमें जनता के सामने शर्मिंदा होना पड़ रहा है। अगर दोबारा सीवरेज ओवरफ्लो हुआ तो हम किसके पास जाएं? मामला महाबीर कॉलोनी के निवासी राजाराम का था, जिन्होंने बताया कि पिछले दो साल से उनकी गली में सीवरेज ओवरफ्लो हो रहा है और लोग “नरक जैसा जीवन” जी रहे हैं। जैसे ही यह शिकायत आई, मेयर ने तुरंत शिकायतकर्ता के पक्ष में खड़े होकर अधिकारियों को घेर लिया। मेयर ने कहा, “कभी कहते हैं टेंडर लगा दिया, कभी कहते हैं हाई परचेज कमेटी में फाइल अटकी है, कभी कहते हैं फाइल भेज दी है। मंत्री जी, आप खुद मौके पर जाकर देख लो। आज सफाई इसलिए हुई क्योंकि आज ग्रीवेंस कमेटी की बैठक थी, वरना ये लोग टस से मस नहीं होते।”पब्लिक हेल्थ के एक्सईएन बलकार सिंह ने दावा किया कि समस्या का समाधान कर दिया गया है, लेकिन शिकायतकर्ता ने तपाक से कहा, “हमें तो हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है।” मेयर ने दोबारा खड़े होकर मंत्री से गुहार लगाई, “मंत्री जी, इन अधिकारियों से पूछ लो कि दोबारा यह समस्या नहीं आएगी, लिखित में ले लो। हमें जनता के सामने मुंह छिपाना पड़ रहा है।” मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा, “टेंडर और हाई परचेज कमेटी में समय लग सकता है, लेकिन जनता को परेशान नहीं होना चाहिए। जब तक स्थायी समाधान न हो, हर 15 दिन में क्षेत्र की सफाई और मॉनिटरिंग करो। वहां पानी खड़ा नहीं दिखना चाहिए। मैं खुद किसी दिन औचक निरीक्षण पर आ सकता हूं।” बताया जाता है कि बैठक में मौजूद अन्य फरियादी भी मेयर के इस रुख से उत्साहित नजर आए और कई ने तालियां बजाईं।बैठक के बाद मेयर ने मीडिया से कहा, “जनता ने हमें चुना है, उसकी आवाज बनना हमारा फर्ज है। अगर अधिकारी नहीं सुनते तो मंत्री जी के सामने ही रखना पड़ेगा।”

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें