फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी; हांसी के पंपों पर कम भीड़ दिखी, लोग बोले अब बढ़ेगी महंगाई

Naveen Updated Sat, 16 May 2026 11:43 AM IST

पेट्रोल और डीजल के दामों में शुक्रवार से तीन रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने के बाद आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बढ़े हुए दामों का असर सीधे पेट्रोल पंपों पर देखने को मिला। जहां ग्राहकों की संख्या में कमी दिखाई दी। लोगों ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन के दाम बढ़ने से घरेलू बजट बिगड़ रहा है। पहले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़े अब पेट्रोल डीजल। जिसका असर अब आमजन के जीवन पर देखने को मिल रहा है। पेट्रोल व डीजल के दाम में बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल पंपों पर लगने वाली भीड़ कम हो गई। आमजन का मानना है कि इससे अब महंगाई बढ़ेगी। लोगों का मानना है कि इससे अब खाने पीने से लेकर हर चीज के दाम बढ़ने वाले हैं। वहीं देश के प्रधानमंत्री पहले ही कह चुके है कि पेट्रोल डीजल का कम से कम प्रयोग करें। लेकिन आम आदमी के जीवन रेट बढ़ने से काफी दिक्कत होने वाली है। क्योंकि पेट्रोल डीजल से हर कुछ जुड़ा होता है। पहले जहां 500 रुपये का पेट्रोल डलवाता था, अब मजबूरी में 300 रुपये का ही तेल डलवाना पड़ रहा है। रोजमर्रा के खर्च पहले ही बढ़े हुए हैं, ऐसे में पेट्रोल-डीजल महंगा होने से और दिक्कतें बढ़ेंगी। अब महंगाई हो जाएगी।- सचिन, वाहन चालक। डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। जिससे बस मालिकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। खर्च बढ़ने से परिवहन व्यवसाय चलाना मुश्किल होता जा रहा है।- मनीष कुमार, बस चालक। पेट्रोल और डीजल के दामों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसका असर बिक्री पर साफ दिखाई दे रहा है। धीरे धीरे महंगाई बढ़ेगी। आम आदमी को आने वाले समय में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।- पवन गोयल, पंप संचालक व कांग्रेस नेता। बढ़े हुए दामों के कारण आम आदमी की जेब पर सीधा असर पड़ा है और पेट्रोल पंपों की सेल भी पहले की तुलना में कम हुई है। शुक्रवार से तेल के दामों में बढ़ोतरी के चलते इक्का दुक्का वाहन ही आ रहा है। जहां पहले लंबी लंबी कतारे लगती थी।- अवतार, पंप सेल्समैन।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें