हिसार के गांव बुगाना में वीरवार सुबह करीब 8:15 बजे बाइक सवार युवकों ने किराना दुकानदार सोनू उर्फ बम (30) की गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के दौरान हमलावरों ने एक के बाद एक कई राउंड फायर किए, जिससे सोनू मौके पर ही गिर पड़ा। यह वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को 11 खोल मिले हैं। इसके बाद मृतक सोनू के परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हिसार सिविल अस्पताल के बाहर जाम लगा दिया है।