फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार में रातों रात कंकरीट से सड़क बना गए पीडब्ल्यूडी कर्मी

अंकेश ठाकुर Updated Mon, 24 Mar 2025 01:40 PM IST

पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने रातों रात सर्विस रोड का निर्माण कर दिया। स्थानीय लोगों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस बारे में अधिकारियों को शिकायत भेजी है। इस सड़क के बारे में पूरा ब्योरा मांगा है। लोगों ने कहा कि दो दिन पहले इस सड़क को इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनाने की तैयारी थी। इसके लिए सड़क पर रेत डाल दिया गया था। जब काम को रुकवाया तो रातों रात कंकरीट की सड़क बनाकर चले गए। सामाजिक कार्यकर्ता राजीव शर्मा ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से आरटीआई से जानकारी मांगी है। जिसमें पूछा कि कैंप चौक से सब्जी मंडी की ओर पुल के नीचे सर्विस लेन का निर्माण किस ठेकेदार ने किया है। इसके टेंडर की प्रति दी जाए। इसके ऑर्डर की प्रति दी जाए। इस सड़क के निर्माण में कौन सी सामग्री प्रयोग की जानी थी। किस अधिकारी की निगरानी में यह काम हुआ। सड़क के निर्माण के दौरान कितने सैंपल भरे गए। इससे पहले इस सड़क को कब बनाया गया था। सकड़ पर कुल कितना बजट खर्च किया गया। इससे पहले इस सड़क के निर्माण सामग्री के कभी सैंपल लिए गए हों तो उनकी रिपोर्ट भी दी जाए। इस सड़क के निर्माण के बाद इसकी कितनी गारंटी है इसका ब्योरा दिया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें