प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रणजीत चौटाला का रविवार को हिसार की जाट धर्मशाला में स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने खुलकर लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आंधी है। इसलिए भाजपा हिसार लोकसभा क्षेत्र से जिस भी उम्मीदवार को टिकट दे उसे जिताना है।