माउंट एवरेस्ट को फतह कर चुकी हिसार के गांव फरीदपुर की बेटी एवं पवर्तारोही अब अन्नापूर्णा चोटी को फतह करेगी। अनिता अभियान की शुरुआत बुधवार से करेगी। इसके लिए वह मंगलवार को अपने गांव से रवाना होगी। अनीता कुंडू ने एक निजी रेस्तरां में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि अन्नापूर्णा चोटी की ऊंचाई 8091 मीटर है। इस चोटी को फतह करने में एक से सवा महीने का काम समय लगेगा। अनीता ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि इस मिशन का उद्देश्य नशा मुक्त हरियाणा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के बाद अब हरियाणा में युवा तेजी से नशे की चपेट में आ रहे है। नशा शरीर का नाश है। ऐसे में हमें जागरूक होना होगा। आज नशे के कारण मौत हो रही है। घर में कलेश बढ़ रहा है। इस पर अंकुश लगाना बहुज जरूरी है।