फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार के जहाजपुल चौक स्थित स्कूल में साईकिल मेले में पहुंचे विद्यार्थी

नवीन दलाल Updated Wed, 06 Nov 2024 03:27 PM IST

हिसार के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 6 के विद्यार्थियों ने बुधवार को अपनी मनपसंद साइकिल का चयन किया। अनुसूचित वर्ग के 445 विद्यार्थियों को यह साइकिल मिलेगी। रेंजर साइकिल का मॉडल सबसे अधिक विद्यार्थियों ने चुना। जिसमें अधिकतर साइकिल के रेट 5 से लेकर 9 हजार रूपये तक थे। शिक्षा विभाग की ओर से साइकिल खरीदने के लिए 3100 से 3300 रुपये ही दिए जाएंगे। अगर विद्यार्थी ने इससे अधिक रेट की साइकिल पसंद की है तो बचे हुए रूपये विद्यार्थी को खुद जमा कराने होंगे। शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को जहाजपुल चौक समीप राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साईकिल मेला लगाया गया। साईकिल मेले की पूरी कमान हिसार प्रथम ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी विजेंद्र सिंह ने संभाली। जिले के नोडल अधिकारी के तौर पर उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ समन्वय कर साइकिल मेले को संचालित किया।सुबह साढ़े 8 बजे जहाजपुल चौक समीप राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लगने वाले साईकिल मेले विद्यार्थी पहुंचना शुरु हो गए थे। उकलाना व बास ब्लॉक में एक भी विद्यार्थी को साईकिल योजना का लाभ नहीं मिला। नियमानुसार विद्यार्थी के गांव से स्कूल की दूरी 2 किलोमीटर या इससे अधिक हो। साथ ही विद्यालय परिवहन योजना का लाभ उठाने वाले लाभार्थी को साईकिल योजना का लाभ नहीं ले सकता है। उकलाना में पहले से ही विद्यार्थियों को विद्यालय परिवहन योजना का लाभ मिल रहा है, बास ब्लॉक के विद्यार्थी के गांव से स्कूल की दूरी 2 किलोमीटर से कम मिली है। इन खंडों से इतने विद्यार्थी लेंगे साईकिल मेले में भाग लेने पहुंचे - खंड - लड़के - लड़कियां - कुल - आदमपुर - 12 - 14 - 26 - अग्रोहा - 10 - 07 - 17 - बरवाला - 61 - 22 - 83 - हांसी - 31 - 42 - 73 - हिसार प्रथम - 84 - 91 - 175 - हिसार द्वितीय - 40 - 27 - 67 - नारनौंद - 2 - 2 - 4 अधिकारी के अनुसार जहाजपुल चौक समीप राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साईकिल मेले का आयोजन किया जा रहा है। 445 विद्यार्थियों के लिए यह मेला लगाया गया। 11 वेंडर अपनी-अपनी साईकिलें लेकर मेले में पहुंचे हैं। - विजेंद्र सिंह, नोडल अधिकारी, साईकिल मेला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें