हिसार के बरवाला में पूर्व सीएम मनोहरलाल की रैली में घुसे किसान ने सीएम मनोहरलाल का विरोध करने का प्रयास किया। इस बीच सादी वर्दी में मौजूद पुलिस कर्मियों ने किसान को दबोच लिया। किसान का मुंह दबाकर उसे बाहर ले गए। रैली स्थल पर विरोध करने पहुंची दो महिलाओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।