हांसी में नगर परिषद के गृह कर शाखा इंचार्ज भूप सिंह व परिषद के बाहर चाय की दुकान चलाने वाले एक दुकानदार को एसीबी हिसार की टीम ने रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार किया। प्रॉपर्टी आईडी को दुरुस्त करने के लिए 5 हजार रुपये की रिश्वत के साथ दोनों को गिरफ्तार किया।