फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणवी एक्टर और गायक बिट्टू सोरखी पर केस दर्ज कराने के लिए हिसार एसपी से मिले

नवीन दलाल Updated Wed, 11 Feb 2026 12:12 PM IST

महर्षि वाल्मीकि पर विवादित टिप्पणी से वाल्मीकि समाज में रोष फैल गया है। वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने हरियाणवी एक्टर और गायक बिट्टू सोरखी पर यूट्यूब पॉडकास्ट के दौरान भगवान वाल्मीकि के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। एसपी को लिखित शिकायत सौंपकर कलाकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी टिप्पणियों पर रोक लगाने की मांग की गई है। हिसार एसपी शशांक कुमार सावन ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल इस प्रकरण को लेकर समाज में आक्रोश का माहौल है। लोग प्रशासन से इस संबंध में सख्त कदम उठाने की अपेक्षा कर रहे हैं। वाल्मीकि समाज के लोग एसपी को शिकायत सौंपने जाते हुए। अनुसूचित जाति पंचायत महासभा समिति के प्रधान देवेंद्र ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि रामायण के रचयिता और वाल्मीकि समाज के आराध्य गुरु हैं। उनके बारे में की गई टिप्पणी से समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। देवेंद्र ने कहा कि कलाकार द्वारा सुनाई गई कहानी का उल्लेख किसी भी सनातन धर्म ग्रंथ या प्रमाणित पुस्तक में नहीं मिलता। उन्होंने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से जान बूझकर की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी ने माफी मांगी है लेकिन हम माफ नहीं करेंगे। देवेंद्र ने कहा कि हम केंद्र सरकार से अनुरोध करेंगे कि गूगल पर महर्षि वाल्मीकि के बारे में उपलब्ध गलत बयानों को हटाया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें