फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के नलवा विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

भारतीय सैनिकों के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में देशभर में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा की कड़ी में नलवा विधायक रणधीर पनिहार की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति गीतों तथा तिरंगा हाथ में लेकर निकाली गई। इस यात्रा में पूरा इलाका देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में पहुंचने पर नलवा विधायक रणधीर पनिहार का ग्रामीणों की ओर से फूल मालाओं व पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। देशभक्ति गीतों के साथ भारी संख्या में ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर यात्रा में भाग लिया। नलवा विधायक रणधीर पनिहार ने अपने संबोधन में कहा कि यह तिरंगा यात्रा न सिर्फ सैनिकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की एक झलक भी है। एक ऐसा भारत जो हर चुनौती का सामना करने को तैयार है और हर मोर्चे पर विजयी होकर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं ने शानदार तरीके से पाकिस्तान में आतंकवाद के ठिकानों को नष्ट किया और अपने लक्ष्य को भेदने का कार्य किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें