फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी के डाटा गांव में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, युवाओं में दिखा देशभक्ति का जोश

स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा अभियान के तहत हांसी शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। हांसी के डाटा गांव में युवाओं, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर युवाओं तक ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने भी देश के नाम संदेश देते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताया। गांव की गलियों से निकली यात्रा में देशभक्ति का माहौल नजर आया। शहरों के बाद अब गांवों और ढाणियों तक पहुंच रही यह मुहिम लोगों में राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम की भावना को मजबूत कर रही है। डाटा गांव के सरपंच प्रतिनिधि सतपाल शर्मा ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिनके कारण आज देशवासी आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों ने एकजुट होकर तिरंगा यात्रा निकाली है, जो युवाओं और आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। जिला परिषद चेयरमैन सोनू डाटा ने कहा कि शहीदों की याद और उनके बलिदान को नमन करने के लिए यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि देश के लिए यह गर्व की बात है और तिरंगा यात्रा में शामिल होकर उन्हें काफी अच्छा महसूस हो रहा है। यह हर देशवासी के लिए गर्व का क्षण है। तिरंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा ने गांव में देशभक्ति और एकता का संदेश दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें