शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सेक्टर 14 के गेट को तोड़ दिया है। अब यहां गेट को चौड़ा किया जाएगा। सेक्टर 14 की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से इस गेट को बनवाया गया था। गेट की चौड़ाई कम होने के कारण यहां जाम की स्थिति बनती थी। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता वाली कमेटी में हिसार विधायक सावित्री जिंदल, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, मेयर प्रवीण पोपली, डीसी अनीश यादव, एसपी शशांक कुमार सावन सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं। कमेटी की पहली बैठक में रखे गए सुझावों में सेक्टर 14 के प्रवेश द्वार को तोड़ने का प्रस्ताव शामिल था। प्रवेश द्वार की चौड़ाई कम होने के चलते यहां वाहन रूक रूक कर अंदर प्रवेश करते थे। सेक्टर 14 के इस गेट नंबर एक के सामने ही रोड क्रासिंग भी है। जिसके चलते सेक्टर 14 में प्रवेश करने तथा निकलने वाले वाहनों के कारण इस मेन रोड पर भी जाम की स्थिति बनती थी।