फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नारनाैंद में हादसा, ईंट भठ्ठे की दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 23 Dec 2024 10:35 AM IST

हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के गांव बुडाना में रविवार रात करीब एक बजे बड़ा हादसा हो गया। ईंट भट्ठे पर ईंट पकाने वाली जगह के साथ लगती एक दीवार गिरने से उसके नीचे करीब 20 मजदूर व बच्चे दब गए। हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई। मृतकों में 3 महीने की निशा, करीब 9 साल का सूरज, 9 साल का ही विवेक और 5 साल की नंदिनी शामिल है। पांच साल की बच्ची गौरी की हालत गंभीर बनी हुई है। रविवार दो बजे उसे हिसार के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया है। सभी लोग उत्तर प्रदेश के आंबेडकर नगर जिले के जलालपुर के गांव बधाव के रहने वाले हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें