हियार एयरपोर्ट से जयपुर के लिए हवाई सेवाएं शुरु किए जाने के मौके पर पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने कहा कि हमने 29 दिसंबर 2014 को तात्कालिक सीएम मनोहर आए तो हमने हिसार के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट की मांग की थी। हमने एक सपना देखा था जो अब साकार हो रहा है। 200 एकड़ की हवाई पट्टी दस साल में एयरपोर्ट के तौर पर विकसित हो गया है। यह 7200 एकड़ का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है। हिसार से पहले हवाई सेवाएं शुरु की गई थी। तकनीकि कारणों के चलते उनको बंद करना पड़ा था। पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। अब हिसार से अयोध्या, दिल्ली, चंडीगढ़ के बाद जयपुर से हवाई सेवा शुरु हो गई है। जल्द ही अहमदाबाद, जम्मू, कोलकाता के लिए भी हवाई सेवाएं शुरु होंगी। धीरे धीरे हम पूरे देश तथा विश्व के साथ जुड़ेंगे।