फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बगावत: ताऊ देवीलाल को हराने वाले पूर्व मंत्री छत्रपाल ने भाजपा छोड़ी, आप में शामिल

भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 10 Sep 2024 12:19 AM IST

पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल को हराने वाले पूर्व मंत्री प्रो. छत्रपाल सिंह ने भाजपा से किनारा कर लिया है। उन्होंने भाजपा के हरियाणा राज्य के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रमुख के पद के साथ-साथ पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। प्रो. छत्रपाल ने कहा कि बार-बार नजरअंदाज किए जाने पर कार्यकर्ताओं में रोष को देखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया है। वर्ष 1991 में हिसार जिले के घिराय हलके से चौधरी देवीलाल चुनाव मैदान में उतरे थे। तब कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर प्रो. छत्रपाल ने जीत दर्ज की थी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें