हिसार के अग्रोहा में स्थित ऐतिहासिक टीले पर फैले 125 एकड़ जंगल में आग लग गई है। आग उस समय लगी है जब ऐतिहासिक टीले के पर पुरातत्व विभाग की ओर से खुदाई का काम चल रहा था। आग लगने की सूचना प्रशासन व दमकल विभाग को दे दी गई और आसपास के गांवों से भी मदद मांगी जा रही है। आग बुझाने के लिए राहत एवं बचाव कर्मी जुटे हुए हैं। तेज हवा के कारण आग बुझाने में दिक्कत आ रही है। आग पर अगर समय रहते काबू नहीं पाया गया तो पास ही मेडिकल कॉलेज व मंदिर परिसर तक आग पहुंच सकती है जिससे जान-माल का काफी नुकसान हो सकता है। अग्रोहा थाना प्रभारी का कहना है कि फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर हैं, लेकिन हादसा स्थल दमकल की गाड़ियां पहुंच नहीं पा रही है। आसपास के गांव में अनाउंसमेंट करवाया है। सभी ग्रामवासी ट्रैक्टर से टैंकरों में पानी लेकर टीले पर पहुंच रहे हैं ताकि आग पर काबू पाया जा सके।