हांसी नवीन शर्मा -----कांग्रेस नेता पवन गोयल बोले स्वर्गीय सेठ शिवप्रसाद शोर वाले ने इस विद्यालय की नींव रखकर शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल की कायम संवाद न्यूज एजेंसी हांसी के बड़सी गेट स्थित पीसीएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और एलडीएसडी पब्लिक स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय सेठ शिवप्रसाद शोर वाले की 121वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्कूल परिसर में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हांसी के डीसी राहुल नरवाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। डीसी राहुल नरवाल ने पौधे लगाकर पर्यावरण के नाम संदेश दिया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्वर्गीय सेठ शिवप्रसाद शोर वाले के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। समारोह के दौरान स्वर्गीय सेठ शिवप्रसाद शोर वाले के शिक्षा क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलकर समाज और देश के निर्माण में योगदान देने का संदेश भी दिया गया। वही कांग्रेस नेता पवन गोयल ने बताया कि स्वर्गीय सेठ शिवप्रसाद शोर वाले ने इस विद्यालय की नींव रखकर शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल कायम की। आज यह स्कूल लगातार प्रगति कर रहा है और यहां के विद्यार्थी देश-दुनिया में अपनी पहचान बना रहे हैं। देश का भविष्य आज के छात्र हैं और उन्हें बेहतर शिक्षा देना हम सभी की जिम्मेदारी है।