फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में डॉ. गोपाल शास्त्री बोले- बीमार होना कठिन है जबकि स्वस्थ होना आसान है

बदरी नारायण सेवाग्राम मेरठ से आए डॉ. गोपाल शास्त्री के सान्निध्य में अग्रसेन भवन में स्वास्थ्य एवं अध्यात्म प्रयोगशाला चल रही है। हरियाणा प्रांत प्रमुख सत्यनारायण शर्मा एडवोकेट ने बताया कि प्रयोगशाला में आए हुए साधकों को डायबिटीज, बीपी, दमा, अनिद्रा, तनाव, गठिया, मोटापा आदि बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया गया। डॉ. गोपाल शास्त्री ने साधकों को कहा कि बीमार होना कठिन है जबकि स्वस्थ होना आसान है। हम बीमारी खरीदते हैं मेहनत व पैसा देकर, जबकि स्वास्थ्य स्वाभाविक अवस्था है और बीमारी अस्वाभाविक अवस्था है। कहा कि अपनी दिनचर्या को संतुलित बना लो और भोजन को दवा बना लो वरना दवा भोजन बन जाएगा। उपस्थित साधकों को स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक टिप्स दिए गए। 17 अक्तूबर तक चलने वाले कैंप में रोजाना सुबह आठ बजे योगासन, ध्यान, प्रार्थना, प्रवचन, सुबह 10.30 बजे सूप या जूस, सुबह 11.30 बजे प्रश्नोतर-अनुभव, दोपहर 1 बजे भोजन-विश्राम, शाम 3 बजे अल्पाहार-हर्बल चाय, 3.30 बजे ध्यान, भजन, प्रवचन के बाद शाम 6 बजे भोजन-व्यक्तिगत परामर्श का कार्यक्रम होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें