फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी नेहरू कॉलेज के पास जगदीश कॉलोनी में गंदे पानी और बंद सीवरेज से लोग परेशान, सरकार-प्रशासन के खिलाफ रोष

हांसी। नेहरू कॉलेज के पास स्थित जगदीश कॉलोनी के लोगों ने पीने के पानी की समस्या और बंद पड़े सीवरेज को लेकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि वे कई दिनों से परेशान हैं, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। स्थानीय निवासी अनूप और सीताराम ने बताया कि कॉलोनी में सीवरेज व्यवस्था ठप पड़ी है और गंदगी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं, महिला निवासी अनिता ने बताया कि घरों में पीने का पानी भी गंदा आ रहा है। ऐसे में लोगों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने और सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। कॉलोनीवासियों ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी से भी समस्या को लेकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने विधायक विनोद भयाना पर भी क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे सरकार और प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें