अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बूड़िया को दुष्कर्म के केस में जमानत मिल गई है। एडीजे सुनील जिंदल की अदालत में शुक्रवार को देवेंद्र बूडिया की जमानत काे लेकर करीब एक घंटे तक बहस हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने देवेंद्र बूडिया की जमानत काे मंजूर कर लिया।