सीएम नायब सिंह सैनी ने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में संत नामदेव जयंती समारोह में शिरकत की। इस दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा भी साथ रहे। दोपहर में सीएम नलवा विधानसभा में रैली को संबोधित करेंगे। प्रदेश में भाजपा सरकार के तीसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही रैली में सीएम हिसार जिले के नलवा विधानसभा क्षेत्र के लिए कई सौगात देंगे।