फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्याल में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

शाहिल शर्मा Updated Tue, 27 May 2025 05:46 PM IST

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में मंगलवार को 22वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज की छात्राओं ने राजस्थानी डांस में रंग रगीलों देश है म्हारो, सौ रंग है देश मा पर जोरदार प्रस्तुति दी। जिस पर दर्शकों ने काफी देर तक ताली बजाई। छात्राओं ने करया थारी आव भगत, पधारो म्हारे प्रदेश पर अपनी प्रस्तुति दी। हरियाणवी नृत्य में छात्राओं ने आडे़ दूध दही का खाणा अर टयूबवैल नीचे का नहाणा रोटियां गेल टिंडी घी, नून मिर्च अर लासी का गटकाणा साची जाणो तो यो ही सै, म्हारा देशी हरियाणा पर अपनी प्रस्तुति दी। पंजाबी गिदा पर छात्राओं ने सुन नी कुडिये नचन बलिये, नचदी ना शर्माये हुन गिदा हाजिर है, तौडी कचेरी विच ताडी मार के स्वागत करो ऐनादा पंजाबना पर अपनी प्रस्तुति दी। पहलगाम घटना पर आधारित एक नाटक का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने सभी को भोर विभोर कर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें