फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिसार एचएयू के कुलपति पर तानाशाही के आरोप, डॉ. दिव्या फोगाट को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन

हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने वीरवार को विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, वैज्ञानिकों के मानसिक उत्पीड़न, दमन, और झूठे बिलों पर साइन करवाने के आरोपों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डॉ. दिव्या फोगाट की मौत के मामले में कुलपति बलदेव राज कंबोज को जिम्मेदार ठहराते हुए गहन जांच की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति पर तानाशाही रवैया अपनाने और प्रशासनिक अधिकारियों पर भय का माहौल बनाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि इन कारणों से विश्वविद्यालय का शैक्षणिक माहौल दूषित हो रहा है। वीरवार को मुख्यमंत्री के हिसार आगमन पर एचएयू के गेट नंबर 4 पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक जोरदार प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में डॉ. अर्जुन सिंह, संतोष जून, वजीर सिंह पूनिया, संदीप सिवाच, दिलबाग हुड्डा, शकुंतला जाखड़, कमलेश, सचिन, दीपक, शमशेर सिंह, सुरेन्द्र मान, श्रद्धानन्द राजली, डॉ. रोशन समेत कई अन्य सदस्य शामिल रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें