फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: एडीजीपी वाई पूरण कुमार को इंसाफ दिलाने के लिए सर्व समाज संगठन के सदस्यों ने निकाला रोष मार्च

शाहिल शर्मा Updated Tue, 14 Oct 2025 06:04 PM IST

आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सर्व समाज संगठन के सदस्यों ने मंगलवार को लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों पर कार्रवाई करने और परिवार को न्याय दिलवाने की मांग की। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में एडवोकेट लाल बहादुर खोवाल ने अत्याधिक प्रताड़ना सहने के बाद उन्हें मजबूरी में आत्म हत्या का कदम उठाया। एडीजीपी पूर्ण कुमार ने आत्महत्या करने से पहले लिखे सुसाइड नोट में डीजीपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के नाम लिख कर नाजायज तंग करने के आरोप लगाए हैं। सरकार को वाई पूर्ण कुमार को नाजायज तंग करने वाले अधिकारियों की सीबीआई या हाईकोर्ट के सिटिंग जज से जांच करवानी चाहिए ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके। सरकार को ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों के भी खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि वाई पूर्ण कुमार के परिवार को इंसाफ नही मिला तो हरियाणा बंद करने का फैसला लिया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें