फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: एचटेट के रिजल्ट की सीबीआई से जांच करवाने के लिए निकाला रोष मार्च

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) में हुई कथित धांधली की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग को लेकर मंगलवार को जन नायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। जजपा युवा विंग के उप प्रधान अनिल शर्मा की अध्यक्षता में एचएयू गेट नंबर चार से लघु सचिवालय तक पैदल रोष मार्च निकाला। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनिल शर्मा ने कहा कि एचटेट वर्ष 2024 के परिणामों को लेकर गंभीर अनियमितताएं एवं संदेहास्पद परिस्थितियां सामने आई हैं। जो परीक्षा की पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती हैं। जब एचटेट का परिणाम पूर्ण रूप से तैयार हो चुका था तब उसे अचानक रिकॉल क्यों किया गया? इसके पीछे क्या कारण थे। परीक्षा परिणाम जारी करने हेतु पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (पीएसयू) को कार्य सौंपा गया, जबकि उक्त संस्था को इस प्रकार के परीक्षा परिणाम तैयार करने का कोई पूर्व अनुभव नहीं था। यह तथ्य अत्यंत चौंकाने वाला है कि प्रथम बार में परिणाम मात्र 30 दिनों में तैयार हो गया था, किंतु पुनः परिणाम तैयार करने में 110 दिन क्यों लग गए? इस अत्यधिक विलंब के लिए कौन जिम्मेदार है? नए घोषित परिणाम में त्रुटि के मार्जिन के आधार पर 1284 नए अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित कर दिया गया, जबकि इन अभ्यर्थियों का परिणाम हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर भी जारी नहीं किया गया। इन अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई। अतः इन सभी अभ्यर्थियों के रोल नंबर सार्वजनिक किए जाएं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें