फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार के 61 जवानों ने देश के लिए दी शहादत, सैनिक कल्याण बोर्ड में लगे चित्र युवाओं को दे रहे प्रेरणा

शाहिल शर्मा Updated Mon, 12 May 2025 04:41 PM IST

देश के लिए शहादत देने में हिसार जिला के लोग काफी आगे हैं। 1965 से लेकर कारगिल तक हर एक युद्ध में हिसार के वीर सैनिकों ने देश के लिए अपनी शहादत दी है। जिले के 61 शहीदों के चित्र सैनिक कल्याण बोर्ड में लगाए गए हैं। इन शहीदाें को हर साल 26 जनवरी, 15 अगस्त, सेना दिवस सहित अन्य विशेष दिनों में सम्मानित किया जाता है। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के रिकॉर्ड के मुताबिक 1962 के भारत-चीन युद्ध में गांव भाटोल जाटान निवासी सुरजाराम , गांव स्याहड़वा निवासी शहीद पृथ्वी सिंह ने अपनी वीरता दिखाते हुए देश के लिए बलिदान दिया।भारत पाकिस्तान के 1965 के युद्ध में गांव मिर्चपुर के बदन सिंह, गांव खरक पुनिया के शेर सिंह, गांव बुड़ाक के नायक वीर सिंह ने शहादत दी। 1971 के युद्ध में गांव बुगाना निवासी नायक थाम्बूराम ने शहादत दी थी। कारगिल युद्ध में गांव घिराय के निवासी महाबीर सिंह,मिलकपुर के पवित्र कुमार ने अपना बलिदान दिया था। सेना के एक आपरेशन में वर्ष 2020 में हांसी निवासी निशांत मलिक शहीद हो गए थे। शहीद का दर्जा उसी सैनिक को दिया जाता है जो युद्ध या सेना के किसी आपरेशन में लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त होता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें