फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 27वां दिन, सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन

13 मई के समझौते को लागू करने की मांग, बैठक में सरकार का अधिकृत प्रतिनिधि नहीं पहुंचने का आरोप; महिला कर्मचारियों से कथित दुर्व्यवहार पर जताया रोष हांसी। नगरपालिका सफाई कर्मचारी संघ हरियाणा और अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और 13 मई को हुए समझौते को लागू करने की मांग उठाई। सफाई कर्मचारी जिला प्रधान बलजीत सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार 13 मई को कर्मचारियों के साथ हुए समझौते को लागू करने से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण प्रदेश में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कूड़ा उठवाने के लिए पुलिस बल लगाने के बजाय कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान करे। बलजीत सिंह ने प्रदर्शन के दौरान महिला कर्मचारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया। कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि मांगों को लेकर हुई बैठक में सरकार की ओर से कोई अधिकृत प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। उन्होंने बैठक के दौरान कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर बदतमीजी किए जाने का भी आरोप लगाया। बैठक विफल होने के बाद कर्मचारियों ने हरियाणा भवन में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मचारियों के साथ प्रदेश की तमाम कर्मचारी यूनियनें खड़ी हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही 13 मई के समझौते को लागू कर मांगों का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य विभागों के कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें