फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में 2300 बैग डीएपी आया, किसानों की लगी लाइन

नवीन दलाल Updated Sat, 15 Nov 2025 12:12 PM IST

रबी की फसल की बिजाई शुरू होने के साथ ही डीएपी को लेकर मांग बढ़ी है। हिसार अनाज मंडी स्थित केंद्र पर किसानों की लाइनें लगी रही। किसान यहां डीएपी लेने के लिए सुबह सात बजे से लाइन में लगे थे। दोपहर 12 बजे तक किसानों का नंबर आया। एक आधार कार्ड पर किसानों को 4 कट्टे डीएपी खाद के दिए गए।एक आधार कार्ड पर पांच कट्टे दिए गए। वीरवार को एक ट्रक डीएपी खाद हिसार पहुंचा था। जिसमें करीब 2,300 कट्टे खाद था। खाद आने की जानकारी मिलने के बाद कई किसान सुबह सात बजे से लाइन में लग गए थे। कुछ किसान सुबह 9 बजे के बाद खाद लेने के लिए पहुंचे। इस दौरान जितने किसान आए, उन्हें डीएपी मुहैया करवाया गया। आगामी दिनों में केंद्र डीएपी की और सप्लाई भी आएगी। केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि खाद की सप्लाई पर्याप्त है। किसानों को 4-4 बैग ही दिए गए। सरसों की बिजाई पूरी हो चुकी है। अब गेहूं की बिजाई की बाकी है। ऐसे में खाद की मांग सीमित ही बची है। इसलिए किसान भी डीएपी अभी से लेकर राहत महसूस कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें