Haryana Vidhan Sabha Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। ऐसे में दावा यह भी किया जा रहा है कि, हरियाणा में जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा जीत हासिल करने की संभावना रखने वाले नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट देने से परहेज नहीं बरतेगी।