संवाद न्यूज एजेंसी रतिया। सोमवार शाम को तामसपुरा, हड़ौली के बीच तेज आंधी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पेड़ गिरने से बीराबदी निवासी 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई में पेड़ गिर जाने के चलते मृतक युवक युवक नागपुर में एक सीमेंट की दुकान पर ट्रैक्टर चालक का काम करता था और आंधी के दौरान वह ट्रैक्टर पर सीमेंट लेकर गांव तामसपुरा सामान छोड़ने जा रहा था मनप्रीत सिंह शादीशुदा था और उसके दो बच्चो का पिता था मनप्रीत परिवार का इकलौता बेटा था तथा परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह निवासी बीराबदी गांव नागपुर में सीमेंट-रेता की दुकान पर ट्रैक्टर चालक का काम करता था मृत्यु के ताया देव सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को मनप्रीत ट्रैक्टर ट्रॉली पर सीमेंट रेता बजरी तामसपुरा की ओर किसी के घर छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान जब वह तामसपुरा, हड़ौली के बीच पहुचा तो तेज हवा के कारण सड़क किनारे खड़ा एक पेड़ अचानक उसके ऊपर गिर गया। हादसे में मनप्रीत सिंह के सिर और छाती पर गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उसे रतिया के नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि उसकी दो बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार के अनुसार बचपन में ही उसके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद वह अपनी मां और परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इस हादसे से पूरे परिवार और क्षेत्र में शोक की लहर है।